रुड़की (संवाददाता:news1uttrakhand.in)
रुड़की! उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड और स्थानीय कोतवाली रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने इमली रोड स्थित एक घेर में दबिश देकर 150 किलोग्राम अवैध भैंसवंशीय पशु मांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी का दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को गोवंश संरक्षण स्क्वायड (गढ़वाल परिक्षेत्र) और रुड़की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इमली रोड पर अवैध पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दानिश उर्फ मुन्ना के घेर में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दानिश उर्फ मुन्ना (पुत्र हनीफ, निवासी इमली रोड) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी मोनिश (पुत्र कलीम, निवासी बंदा रोड) पुलिस के पहुंचने से पहले ही पशु का सिर और खाल ठिकाने लगाने चला गया था। 
मौके पर पहुंचे रामनगर के पशु चिकित्सा अधिकारी ने आवश्यक कानूनी व तकनीकी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बरामद 150 किलो अवैध मांस को गहरा गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के साथ नियमानुसार नष्ट करवा दिया गया। आपको बता दें कि रुड़की,मंगलौर वह अन्य स्थानों पर स्थानीय पुलिस गोस्क्वाड संरक्षण पुलिस टीम लगातर अवैध पशु कटान के विरुद्ध कार्रवाई कर रहीं हैं! रुड़की क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मीट व्यापारी अपने घरों में वह गोदामों में अवैध स्लॉटर हाऊस संचालित कर रहे हैं! अपने घरों में वह घेर में अवैध पशु कटान कर फर्जी बिलों के आधार पर दुकानों पर उसी मांस को बेचा जा रहा है! कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया है कि कोतवाली रुड़की पुलिस वह गोस्क्वाड संरक्षण पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी करते हुए 150 किलो मांस कटान के उपकरण बरामद किए हैं! इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी दानिश उर्फ मुन्ना को गिरफतार किया है,आरोपित को एक साथ मौके से फ़रार होने में कामयाब रहा है! उन्होंने बताया कि कोतवाली रुड़की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 354/2026, धारा 3/11(1)(ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी मोनिश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।






