संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
देहरादून / हरिद्वार! 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस और हरिद्वार जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण दर्ज किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से अलंकृत कर सम्मानित किया। 
उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की खुलकर सराहना की।
हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव का क्षण
हरिद्वार में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और जनसेवा में मिसाल कायम करने वाले इन दोनों शीर्ष पुलिस अधिकारियों का सम्मानित होना पूरे हरिद्वार पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पारदर्शी कार्यशैली और त्वरित पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। लगातर हरिद्वार पुलिस कप्तान के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने अपराध वह अपराधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी हासिल की हैं! 
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह नगर क्षेत्र में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और जटिल मामलों के निस्तारण में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।
समारोह के दौरान अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करने में उत्तराखंड पुलिस का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस उपलब्धि पर हरिद्वार पुलिस महकमे, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
न्यूज़ 1 उत्तराखंड (News1Uttarakhand.in) की ओर से भी दोनों अधिकारियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई!
उत्तराखंड और हरिद्वार की ताजातरीन खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।






