संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ढंडेरा क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैला दी। 4 से 5 राउंड हुई अंधाधुंध फायरिंग में कैन्टीन संचालक 26 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के भेज दिया है! पुलिस हमलावर बदमाशों के धरपकड़ के प्रयास में जुट गई हैं! ख़बर लिखे जाने तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं! पुलिस हर पहलू पर जांच कर साक्ष्य जुटा रहीं है!

जानकारी के अनुसार रुड़की थाना क्षेत्र के ढंडेरा में 5 राउंड गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे ढंडेरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। फायरिंग दो युवकों को निशाना बनाकर की गई थी! अमन नाम के युवक जो शराब के ठेके पर कैन्टीन संचालित करता था! बताया गया हैं कि फायरिंग में अमन नाम के युवक की मौके पर हो मौत हो गई! जबकि स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे घायल युवक प्रशांत को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर हमलावर बदमाशों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया! पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके। हत्या की इस वारदात की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस रंजिश समेत अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की गहन जांच कर रही है।
ढंडेरा क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






