Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का देहरादून आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का देहरादून आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत।

Share:

संवाददाता:डॉ.अरशद हुसैन/न्यूज1उत्तराखंड

देहरादून: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। उनके आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रशासन और सरकार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार अभिनंदन

उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह खुद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का देवभूमि आगमन पर अभिनंदन किया। इस दौरान शासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच उपराष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।

‘जागरण फोरम’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

बता दें कि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देहरादून में आयोजित प्रतिष्ठित ‘जागरण फोरम’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए हैं। वे यहाँ विभिन्न विषयों पर आयोजित चर्चा सत्रों में अपना संबोधन देंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के बाद वे सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

Leave a Comment