Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » मूक-बधिर माँ की चीख: बच्चा छीनकर ससुराल वालों ने बीच सड़क पर फेंका, तड़पती रही बेबस मूक बधिर महिला। दुधमुंहे बच्चे से किया जुदा, मूक-बधिर बहू को चलती कार से सड़क पर फेंक ससुराल पक्ष फरार,पुलिस को तहरीर देकर लगाई मदद की गुहार,,,,,एक माँ जो बोल नहीं सकती,,, सुन नहीं सकती,,,उसने इशारों में अपना दर्द बयां करने की कोशिश की,,,लेकिन पत्थर दिल ससुराल वालों को उस मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आया।”

मूक-बधिर माँ की चीख: बच्चा छीनकर ससुराल वालों ने बीच सड़क पर फेंका, तड़पती रही बेबस मूक बधिर महिला। दुधमुंहे बच्चे से किया जुदा, मूक-बधिर बहू को चलती कार से सड़क पर फेंक ससुराल पक्ष फरार,पुलिस को तहरीर देकर लगाई मदद की गुहार,,,,,एक माँ जो बोल नहीं सकती,,, सुन नहीं सकती,,,उसने इशारों में अपना दर्द बयां करने की कोशिश की,,,लेकिन पत्थर दिल ससुराल वालों को उस मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आया।”

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/www.news1uttrakhand.in

मंगलौर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मंगलौर कस्बे से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक दिव्यांग (मूक-बधिर) महिला को उसके ही ससुराल वालों ने चलती कार से बीच सड़क पर धक्का दे दिया और उसे तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने जब महिला को सड़क पर बेतहाशा गिरते देखा, तो हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और कार को रोकते, आरोपी तेजी से वाहन लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

 

मायके छोड़ने के बहाने रची साजिश

जानकारी के मुताबिक, ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को उसके मायके मिलाने के बहाने घर से लेकर निकले थे। बताया जा रहा है कि ससुराल वाले उसे मायके में ही छोड़ना चाहते थे, लेकिन विवाहिता अपने बच्चों के बिना रहने को तैयार नहीं थी। ममता का मोह और बच्चों की याद में जब वह रुकने को राजी नहीं हुई, तो ससुराल पक्ष ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

दुधमुंहे बच्चे से किया अलग

मंगलौर से वापस लौटते समय रास्ते में पंजाब नेशनल बैंक के समीप ससुराल वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत दिव्यांग (मूक-बधिर) महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। इस घटना की सबसे दर्दनाक कड़ी यह है कि पीड़ित विवाहिता का मात्र दो माह का दुधमुंहा बच्चा है, जिसे ससुराल वालों ने उसकी गोद से छीन लिया और असहाय हालत में माँ को सड़क पर छोड़ दिया।

“एक माँ जो बोल नहीं सकती, सुन नहीं सकती, उसने इशारों में अपना दर्द बयां करने की कोशिश की, लेकिन पत्थर दिल ससुराल वालों को उस मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आया।”

पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार

सड़क पर लावारिस और घायल अवस्था में मिली महिला के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली, तो कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने तुरंत मंगलौर पुलिस को मामले की तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला के साथ इस तरह का व्यवहार अक्षम्य है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Comment