Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लाखों की चोरी: चोरों ने जेसीबी ऑपरेटर की मशीनें कीं साफ, केस दर्ज,पुलिस जुटी जांच में!

नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लाखों की चोरी: चोरों ने जेसीबी ऑपरेटर की मशीनें कीं साफ, केस दर्ज,पुलिस जुटी जांच में!

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! नगर पालिका परिषद के लिब्बरहेड़ी रोड स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल (ट्रेंचिंग ग्राउंड) पर रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य की मशीनों और उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया. सोमवार सुबह इस चोरी का पता चलने के बाद, ट्रेंचिंग ग्राउंड के जेसीबी ऑपरेटर ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है!

​मिली जानकारी के अनुसार, मंगलौर नगर पालिका में जेसीबी ऑपरेटर के पद पर तैनात रिजवान पुत्र इलियास जब मंगलवार सुबह कूड़ा निस्तारण स्थल पर ड्यूटी के लिए पहुंचा, तो उसे वहां की स्थिति संदिग्ध लगी. उसने पाया कि ट्रेंचिंग ग्राउंड में खड़ी जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों के कई महत्वपूर्ण और कीमती हिस्से गायब थे. सामान गायब मिलने पर उसने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया.

​घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2:40 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ट्रेंचिंग ग्राउंड की दीवार फांदकर अंदर घुसते हुए दिखाई दिए. फुटेज में चोरों को जेसीबी मशीन के हिस्सों को उतारते और फिर सामान लेकर फरार होते हुए देखा गया है.

​जेसीबी ऑपरेटर रिजवान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने जेसीबी मशीन के इंजन के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से और अन्य कीमती सामान चुरा लिए हैं. चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. रिजवान ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

​कार्रवाहक कोतवाली प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि जेसीबी ऑपरेटर की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है. ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई इस बड़ी चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Leave a Comment