Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की में भारी मात्रा में गौमांस और खुर बरामद; स्कूटी की डिग्गी से लेकर फ्रीजर तक भरा था प्रतिबंधित मांस,एक गिरफतार,दूसरा फ़रार,आरोपी देहरादून में गोकशी करते पहले भी हो चुका हैं गिरफ्तार!

रुड़की में भारी मात्रा में गौमांस और खुर बरामद; स्कूटी की डिग्गी से लेकर फ्रीजर तक भरा था प्रतिबंधित मांस,एक गिरफतार,दूसरा फ़रार,आरोपी देहरादून में गोकशी करते पहले भी हो चुका हैं गिरफ्तार!

Share:

संवाददाता:अनिल सैनी/news1uttrakhand.in

रुड़की। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत पुलिस की गौवंश संरक्षण स्क्वाड (गढ़वाल परिक्षेत्र) और स्थानीय पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के भारतनगर क्षेत्र में चल रही एक मीट की दुकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस, पशुओं के खुर-पांव और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दुकान का मुख्य मालिक और संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। बताया गया पकड़े गए आरोपी पर देहरादून में भी कई गोकशी के मुक़दमे पंजीकृत है,तथा आरोपी को देहरादून में स्थित एक दूध की डायरी से गिरफतार किया गया था! पुलिस ने आरोपी को लिखा पढ़ी के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया है!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को गौवंश संरक्षण स्क्वाड के उपनिरीक्षक शरद सिंह को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि भारतनगर स्थित ‘नदीम मीट शॉप’ पर बड़े पैमाने पर गौमांस का कटान और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस कर्मियों और उपनिरीक्षक बलविंदर सिंह को साथ लेकर भारतनगर की एक गली में स्थित एल्युमिनियम और कांच के शटर वाली दुकान पर अचानक दबिश दी। दबिश के दौरान दुकान के अंदर एक व्यक्ति लकड़ी के तख्त पर छुरियों से मांस काटता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान परवेज (उम्र ३५ वर्ष), पुत्र वहीद, निवासी मुस्लिम कॉलोनी (देहरादून), हाल निवासी रुड़की के रूप में हुई है। आपको बता कुछ वर्ष पूर्व भी आरोपित परवेज को गोवंश संरक्षण टीम ने देहरादून की एक दूधकी डायरी से गोकशी करते हुए गिरफतार किया था! 

तलाशी के दौरान पुलिस को दुकान और उसके बगल के कमरे में रखे बड़े डीप फ्रीजर से भारी मात्रा में गुलाबी रंग का मांस,जिसमें पीली चर्बी थी, और पशुओं के कटे हुए मांस, खुर व पांव बरामद हुए। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक डॉ. रोहित सिंह ने जांच के बाद प्रारंभिक तौर पर बरामद मांस के गौवंश होने की पुष्टि की। पुलिस ने मांस के कुछ टुकड़ों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु सैंपल के रूप में सुरक्षित रख लिया और बाकी बचे मांस को आबादी से दूर ले जाकर नियमानुसार नष्ट कर दिया।

इसके अलावा पुलिस ने मौके से मांस काटने के उपकरण, जिनमें २ कुल्हाड़ी, ३ छुरियां, २ चापड़, १ सुवा, १ इलेक्ट्रॉनिक तराजू और १ कीमा बनाने की मशीन शामिल हैं, को जब्त कर लिया। साथ ही, दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी (नंबर UK17J1145) को भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी डिग्गी से भी प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ हैं!

पूछताछ में गिरफ्तार शातिर आरोपी परवेज ने खुलासा किया कि वह इस दुकान पर सिर्फ एक नौकर है। दुकान का असली मालिक फहीम उर्फ सोनू (निवासी इमली रोड, रुड़की) है, जो उसे गौमांस काटने और बेचने के लिए प्रतिदिन १००० रुपये की दिहाड़ी देता था। परवेज ने बताया कि फहीम रात के समय कहीं से यह मांस लाकर दुकान और फ्रीजर में रखवा देता था और दिन में इसे बेचा जाता था।

​जांच में यह भी सामने आया कि दुकान ‘नदीम मीट शॉप’ के नाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग से पंजीकृत थी, लेकिन उसका लाइसेंस २५ मई २०२४ को ही समाप्त हो चुका था। फिलहाल दुकान को अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया हैं की कोतवाली पुलिस वह उत्तराखंड गौवंश संरक्षण टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की हैं! उन्होंने बताया कि  भारत नगर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर सेंकड़ों किलो गोमांस,एक स्कूटी, वह अन्य समान बरामद किया हैं! उन्होंने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी परवेज को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धारा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार मुख्य आरोपी फहीम उर्फ सोनू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कटान और प्रतिबंधित मांस की बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,तथा इसके विरुद्ध जल्द ही एक टीम गठित कर अभियान चलाया जाएगा!

Leave a Comment