Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की: शौकीनों का टशन! 7.55 लाख रुपये में बिका ‘0001’ नंबर, वीआईपी नंबरों की नीलामी से चमकी उत्तराखंड परिवहन विभाग की किस्मत

रुड़की: शौकीनों का टशन! 7.55 लाख रुपये में बिका ‘0001’ नंबर, वीआईपी नंबरों की नीलामी से चमकी उत्तराखंड परिवहन विभाग की किस्मत

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/रुड़की। अगर आपके पास चमचमाती गाड़ी हो, लेकिन उसका नंबर साधारण हो, तो बात कुछ अधूरी सी लगती है। उत्तराखंड के रुड़की में गाड़ियों के शौकीनों के बीच अपनी पसंद का वीआईपी नंबर’ पाने के लिए ऐसा ही एक गजब का क्रेज देखने को मिला है। परिवहन विभाग की ऑनलाइन वीआईपी नंबर नीलामी में वाहन मालिकों ने दिल खोलकर जेब ढीली की और अपने पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगा दीं। एक ही वीआईपी नंबर लाखों में बिकने पर विभाग को लाखों रुपयों का लाभ प्राप्त हुआ है!

इस ऑनलाइन नीलामी में सबसे ज्यादा ध्यान यूके-17 एबी-0001 (UK-17 AB-0001) नंबर ने खींचा। इस नंबर को अपने नाम करने के लिए गाड़ी मालिकों के बीच होड़ मच गई। आखिरकार, यह नंबर पूरे 7 लाख 55 हजार रुपये की भारी-भरकम बोली के साथ बिका।

सिर्फ ‘0001’ ही नहीं, बल्कि कई अन्य फैंसी नंबरों के लिए भी लोगों ने हजारों रुपये खर्च किए। देखिए टॉप नंबर्स की लिस्ट:

​UK-17 AB-0001: ₹7,55,000

​UK-17 AB-0008: ₹80,000

​UK-17 AB-1111: ₹51,000

​UK-17 AB-0003: ₹41,000

​UK-17 AA-2222: ₹31,000

​UK-17 AB-0002: ₹26,000

​UK-17 AB-0099: ₹10,000

​UK-17 AA-0101: ₹10,000

​मामले की जानकारी देते हुए एआरटीओ (प्रशासन) जिेंद्र चंद्र बहादुर ने बताया कि वीआईपी नंबरों के आवंटन की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और सुरक्षित रखने के लिए इसे पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया था।

​”इच्छुक वाहन स्वामियों ने तय समय सीमा के भीतर पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी पसंद के नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगाई। इस पूरी व्यवस्था से जहां एक तरफ आम जनता को बिना किसी दलाली या परेशानी के घर बैठे मनचाहा नंबर मिला, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड परिवहन विभाग को भी इससे भारी अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।”

– जितेंद्र चंद्र बहादुर, ए आर टी औ (प्रशासन)

ऐसी ही उत्तराखंड की तमाम ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें news1uttrakhand.in के साथ।

Leave a Comment