Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!

गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! उत्तराखंड में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे महाअभियान में हरिद्वार की मंगलौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर, निवासी पीरपुरा, कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी लंबे समय से लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस के बिछाए जाल में वह फंस ही गया। आपको बता दें की मंगलौर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ नशा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी हैं! पुलिस ने आरोपित को लिखा पढ़ी के बाद चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है! 

ग़ौरतलब हैं की मंगलौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध बेहद सख्त अभियान चलाया हुआ हैं! इसी अभियान के चलते पुलिस ने सलमान नाम के बेहद शातिर अपराधी को गिरफतार किया हैं! पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी सलमान एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों के बावजूद वह जेल से बाहर आकर दोबारा नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था और स्थानीय युवाओं को स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की गिरफ्त में धकेल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ बेहद सख्त पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर उत्तराखंड शासन को भेजी गई थी। शासन को रिपोर्ट जाने के बाद से ही पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था।

​आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई। सीआईयू रुड़की की मदद से सलमान के संभावित ठिकानों और उसके रिश्तेदारों के घरों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। आखिरकार, गुरुवार को सटीक मुखबिर तंत्र की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सलमान को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया है कि आरोपी सलमान बेहद शातिर अपराधी हैं! उसके विरुद्ध पहले भी कई आपराधिक मुक़दमे दर्ज है! आरोपित सलमान को कागज़ी कार्यवाही के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं! उन्होंने कहां हैं की “क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे तत्वों पर गैंगस्टर और पीआईटी,एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ऐसी कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

 

 

Leave a Comment