Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद!

​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद!

Share:

मंगलौर (ब्यूरो):news1uttrakhand.in

मंगलौर! उत्तराखंड गो-वंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र और मंगलौर कोतवाली के कस्बा चौकी बाजार चौकी पुलिस बल ने मिलकर एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्र के सबसे सक्रिय गोकशी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गोवंशीय पशुओं का कटा हुआ अवैध गोमांस करीब 410 किलोग्राम,खाल,कटे सिर, कुल्हाड़ी, छुरियां और तस्करी में प्रयुक्त हो रही स्कूटी तथा बाइक बरामद की हैं! कारवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया हैं! तथा अन्य चार आरोपी मौके से फ़रार होने में कामयाब रहे! पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया है!

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड गौ संरक्षण स्क्वाड के उप-निरीक्षक शरद सिंह और मंगलौर बाजार चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जैनपुर झंझेड़ी में त्यागी ईंट भट्ठे के पास एक खाली खेत में गोकशी की जा रही है।  पुलिस बल जब चुपके से टॉर्च की रोशनी की तरफ बढ़ा, तो वहां 5 व्यक्ति गोकशी करते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर उबड़-खाबड़ रास्तों से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर मौके से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक आरोपी जावेद उर्फ सोनू पुत्र वहीद निवासी ग्राम चाँदपुर भगवानपूर,उम्र 24 वर्ष, हाल निवासी मोहल्ला किला, मंगलौर) को दबोच लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर 4 अन्य आरोपी भागने में सफल रहे।

कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस वह उत्तराखंड गौ संरक्षण स्क्वाड टीम की संयुक्त कार्रवाई में जैनपुर के खेत खलिहानों में गोकशी कर रहे एक बड़े गैंग के एक सदस्य को गिरफतार किया है! जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए हैं! पुलिस फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातर सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं! उन्होंने बताया हैं कि मौके से फरार होने वाले आरोपियों में सलमान पुत्र दिलशाद, फरमान पुत्र नदीम, समीर पुत्र नदीम (तीनों निवासी मोहल्ला टोली पठान पूरा ,मंगलौर और गुड्डू पुत्र अकबर निवासी सहारनपुर, हाल निवासी मंगलौर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चल रहे दोनों सरगनाओं शाह नजर, सोहेल और उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

सूत्रों और पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शाह नजर और सोहेल ने मिलकर क्षेत्र में गोकशी का एक बेहद संगठित सिंडिकेट खड़ा किया था। इस ग्रुप में इन दोनों आरोपियों के कई सगे रिश्तेदार (जैसे सोहेल के भाई फरमान व समीर) और दर्जनों स्थानीय लोगों को शामिल किया हुया हैं। गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ सोनू ने बताया कि शाह नजर और सोहेल के कहने पर ही ये बैल लाकर काटे गए थे और काटने के बाद गोमांस को इन दोनों मुख्य सरगनाओं को ही सप्लाई किया जाना था। सोहेल पुत्र नदीम पर पहले से ही आधा दर्जन गोकशी सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। कुछ वर्ष पूर्व भी मंगलौर पुलिस ने सोहेल के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध गोमांस व गोवंशीय पशु बरामद किए थे,तथा शाह नजर पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में इसकी लगातार बढ़ती गुंडागर्दी को रोकने के लिए मंगलौर कोतवाली पुलिस ने इसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए इसे तड़ीपार (जिला बदर) भी किया था। मंगलौर कोतवाली पुलिस लगातर गोकशी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहीं हैं!

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उत्तराखंड गो-वंश संरक्षण स्क्वाड के हे.कां. सुनील सैनी, कां. प्रवीण कुमार, म.कां. लखमीरी और बाजार चौकी के पुलिसकर्मी सुदेश अग्रवाल व तेजपाल शामिल रहे। पुलिस ने बरामद माल की पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद, उसे नष्ट कर दिया है।

Leave a Comment