Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार

​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार

Share:

संवाददाता:अनिल सैनी/news1uttrakhand.in

इमली रोड के पास चल रहे अवैध कटान नेटवर्क का भंडाफोड़, मौके से अकरम उर्फ छोटा और शाहरुख दबोचे गए, कटान के भारी उपकरण भी बरामद।

रूड़की! पवित्र सोलानी नदी को दूषित करने और हरिद्वार जिले में पूर्ण प्रतिबंधित पशु वध के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सिंडिकेट पर आखिर पुलिस का हंटर चल गया है। ‘न्यूज 1 उत्तराखंड’ संवाददाता द्वारा इमली रोड पर चल रहे अवैध स्लॉटर हाउस और सोलानी नदी में अवशेष बहाए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह हरकत में आया। ​खबर का कड़ा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने त्वरित सर्जिकल स्ट्राइक की और माहीग्रान मोहल्ले में चल रहे अवैध कटान स्थल का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं! पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपितों को लिखा पढ़ी के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया हैं! 

गौरतलब हैं शनिवार को न्यूज1उत्तराखंड पोर्टल ने रुड़की में चल रहे अवैध स्लॉटर हाऊस को लेकर एक ख़बर प्रकाशित की थी,ख़बर का संज्ञान लेते हुए रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने त्वरित करते हुए एक बड़े अवैध पशु कटान वह क्षेत्र चल रहे अवैध स्लॉटर हाऊस का भंडाफोड़ किया है! हिन्दू संगठनों द्वारा भी लगातर पुलिस को सूचना दी जा रहीं थीं! आपके बता दें कि

न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर के बाद सतर्क हुई पुलिस  को मुखबिर खास द्वारा पुख्ता सूचना मिली कि माहीग्रान मोहल्ला स्थित एक घर में बड़े पैमाने पर अवैध पशु वध किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक सुभाष चंद्र ज़ख्मोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस औचक छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया और भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। 

इस दौरान ​पुलिस ने मौके से लगभग 800 किलोग्राम भैंस वंशीय मांस बरामद किया है। इसके साथ ही पशुओं को काटने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले भारी उपकरण और धारदार औजार भी जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि इमली रोड और सौत मोहल्ले के पास चल रहे इस अवैध कारोबार से निकलने वाले खून को नालियों में बहाया जा रहा था और अवशेष सोलानी नदी में फेंके जा रहे थे, जिससे हिंदू संगठनों और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया है कि पुलिस को लगातर सूचना प्राप्त हो रहीं थीं कि इमली रोड पर अवैध स्लॉटर हाऊस संचालित किया जा रहा है! जिसमें स्थानीय वह आसपास के मीट व्यापारी अवैध रूप से पशु कटान कर रहे हैं! उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार को फर्जी बिलों के सहारे शहर की मीट दुकानों पर खपा रहे थे! गिरफतार किए गए आरोपितों में अकरम उर्फ छोटा पुत्र सलीम (निवासी: नूर मस्जिद वाली गली, माहीग्रान, इमली रोड, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार सूत्रों के मुताबिक यह मुख्य आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है और फर्जी बिलों के सहारे पूरे खेल को अंजाम दे रहा था! पुलिस इसके साथ शाहरुख पुत्र इस्लाम (निवासी: बदा रोड, कोतवाली रुड़की को भी गिरफ्तार किया हैं!

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 310/26 के तहत धारा 3/11 (पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा अब इनके पूरे नेटवर्क और फर्जी बिल उपलब्ध कराने वाले सह-आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जनता ने जताया आभार:

अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने ‘न्यूज 1 उत्तराखंड’ की निर्भीक पत्रकारिता और रुड़की पुलिस की त्वरित कार्रवाई का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय जनता की मांग है कि नदी को दूषित करने वाले ऐसे अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

सराहनीय कार्य करने वाली जांबाज पुलिस टीम:

​इस अवैध धंधे को नेस्तनाबूद करने में इन पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही:

​उ.नि. (SI): सुभाष चंद्र ज़ख्मोला

​हेड कांस्टेबल: विपिन

​कांस्टेबल: सुरेश तोमर

Leave a Comment