संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देने वाले शातिरों को दबोचा; उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की चोरियों का खुलासा
521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता
मंगलौर (हरिद्वार)।हरिद्वार जनपद और सीमावर्ती राज्यों में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कागज़ी कार्यवाही के बाद चालान कर न्यायालय मे पेश किया हैं!
ग़ौरतलब हैं की मंगलौर क्षेत्र में कई माह से लगातर बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस नजर गड़ाए हुए थी! क्षेत्र से दर्ज़नों मोटर बाइक चोरी के मुक़दमे भी पुलिस लिख चुकी थीं! प्रेस वार्ता के दोरान मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (शेखर सुयाल) ने बताया, “यह अंतरराज्यीय गिरोह पिछले काफी समय से हरिद्वार और आसपास के राज्यों में सक्रिय था। आरोपी बेहद शातिर हैं और तकनीकी रूप से पुलिस को छकाने के लिए लगातार हुलिया बदलते थे। हमारी टीम ने 500 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगालकर और सटीक जाल बिछाकर इन्हें दबोचा है। इनके पास से बरामद 18 मोटरसाइकिलें इस बात का सबूत हैं कि इनका नेटवर्क कितना बड़ा था। गिरोह के अन्य कड़ियों और इनके द्वारा बेचे गए वाहनों के खरीदारों का भी पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”
आपको बता दें कि मंगलौर कोतवाली पुलिस गंभीर रूप से बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी! पुलिस ने दो शातिर बाइक को चोरों को गिरफतार किया हैं!

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर किस्म के हैं। वे पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए लगातार अपने कपड़े, चेहरे का मास्क और हेयर स्टाइल बदलते रहते थे। आरोपी अमूमन पैदल ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकलते थे और मौका पाकर मास्टर की (चाबी) की मदद से मोटरसाइकिल उड़ाकर रफूचक्कर हो जाते थे। 
हाल ही में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत साजिद और नईम नामक दो नागरिकों की मोटरसाइकिलें चोरी हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व में गठित टीम ने दिन-रात एक करते हुए घटनास्थलों और संभावित रास्तों पर लगे करीब 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुँचने में कामयाब रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया है कि पुलिस ने 24 जुलाई को सटीक सूचना के आधार पर ग्राम टांडा भनेड़ा (थाना मंगलौर) निवासी दो आरोपियों को दबोचा हैं,जिनके नाम हसीन पुत्र रईस,सोनू पुत्र अल्हादिया है! पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 18 मोटर बाइक बरामद की हैं!

उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा बरामद की गई 18 मोटरसाइकिलों में से कई के नंबर और चेसिस नंबर ट्रैक किए जा चुके हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये गाड़ियाँ निम्न क्षेत्रों से चुराई थीं! उत्तराखंड: कोतवाली मंगलौर (03), कलियर शरीफ (02), थाना भगवानपुर (03), थाना झबरेड़ा (02), कोतवाली रुड़की (01) और देहरादून।
उत्तर प्रदेश: देवबंद (सहारनपुर) (01), मुजफ्फरनगर (01)।
हरियाणा: थाना सलोनी (पानीपत) (01)।
अन्य वाहनों के स्वामियों और संबंधित थानों को पुलिस द्वारा सूचना भेज दी गई है।
इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल श्यामबाबू, कांस्टेबल रणवीर, मनदीप, उत्तम सिंह, के.डी. राणा, मोहम्मद आमिर और महिपाल सिंह शामिल रहे। एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम के इस तत्पर कार्य की सराहना की है।






