Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » खेल » उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम

उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/

मंगलौर/उत्तराखंड!कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और इरादों में जान हो, तो तंगहाली भी आपकी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मंगलौर के मोहल्ला किला निवासी 16 वर्षीय उभरते हुए क्रिकेटर इब्राहिम ने। इब्राहिम ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार खेल के बदौलत उत्तराखंड Under-19 क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजस्थान रवाना हो रहे हैं, जहां वे मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे।

ग़ौरतलब हैं कि मंगलौर के मोहल्ला किला निवासी आस मोहम्मद के 16 वर्षीय पुत्र इब्राहिम ने उत्तराखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम चुने जाने पर खुशी जाहिर की हैं! उन्होंने चयनकर्ताओं कर्ताओं का आभार जताया हैं! आपके बता दें कि इब्राहिम के क्रिकेट सफर की यह कामयाबी अचानक नहीं मिली है। इससे पहले उन्होंने Under-16 क्रिकेट टीम से खेलते हुए हरिद्वार के खिलाफ मैच में शानदार हैट्रिक ली थी। उसी मैच के बाद से क्रिकेट गलियारों में उनके हुनर की चर्चा शुरू हो गई थी। अपनी धारदार गेंदबाजी और खेल के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मात्र 16 साल के इब्राहिम एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आर्थिक तंगहाली और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। दिन-रात मैदान पर पसीना बहाया और अपनी मेहनत के बल पर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इब्राहिम की यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अभावों में भी अपने सपनों को जिंदा रखते हैं।

क्षेत्र और परिवार में खुशी की लहर

​इब्राहिम के उत्तराखंड Under-19 टीम में सिलेक्शन की खबर जैसे ही उनके गृह क्षेत्र मंगलौर पहुंची, पूरे इलाके में जश्न का माहौल हो गया। मोहल्ला किला स्थित उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

​परिवार का कहना है: “यह हमारे लिए बेहद भावुक और गर्व का पल है। इब्राहिम ने अपनी मेहनत से हमारा और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि वह राजस्थान में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया

​News1Uttarakhand की ओर से इब्राहिम को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी मैचों के लिए ढेरों शुभकामनाएं! खेल जगत से जुड़ी ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

 

 

 

Leave a Comment