Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » साइबर क्राइम के खिलाफ मंगलोर पुलिस का एक्शन: समन्वय पोर्टल से बेनकाब हुआ अंतरराज्यीय ठगी का खेल,लॉटरी का झांसा देकर देशभर से उड़ाए लाखों,

साइबर क्राइम के खिलाफ मंगलोर पुलिस का एक्शन: समन्वय पोर्टल से बेनकाब हुआ अंतरराज्यीय ठगी का खेल,लॉटरी का झांसा देकर देशभर से उड़ाए लाखों,

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलोर (उत्तराखंड) कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। ‘समन्वय पोर्टल’ की मदद से कोतवाली मंगलोर पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग का पर्दाफाश किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को लॉटरी और आयुर्वेदिक कंपनी में इनाम जीतने का लालच देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस ने भोले-भाले लोगों को लाटरी वह आयुर्वेदिक कंपनी में इनाम जितने का लालच देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी  मामले में सफ़लता प्राप्त की है!   

​कोतवाली मंगलोर पुलिस ने अपनी यूनीक यूजर आईडी से समन्वय पोर्टल लॉगिन कर ‘प्रतिबिंब’ सेक्शन में उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच की। जांच के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की मंगलोर शाखा में संचालित एक बैंक खाता बेहद संदिग्ध पाया गया। पुलिस द्वारा

​गहन पड़ताल करने पर पता चला कि 25 अप्रैल 2025 को ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी राजेश नायक के एसबीआई खाते से 51,485 रुपये (यूपीआई/फोन-पे के माध्यम से) इसी खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

​यह रुपये लॉटरी के नाम पर कई लोगों से ऐंठे गए थे!

​पीड़ित राजेश नायक के अनुसार, उसे एक कथित आयुर्वेदिक कंपनी की ओर से लॉटरी जीतने का फोन आया था। कॉलर ने इनाम की रकम दिलाने का झांसा देकर उससे विभिन्न किश्तों में पैसे ठग लिए। जांच में सामने आया कि जिस खाते में यह रकम गई, वह मंगलोर क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी 23 वर्षीय आकाश कुमार के नाम पर संचालित है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के इस मामले में कई राज्यों में शिकायतें दर्ज हैं! मंगलौर पुलिस द्वारा जांच में समन्वय पोर्टल के डेटा से खुलासा हुआ है कि आरोपी आकाश के इस खाते का इस्तेमाल देशभर में ठगी के लिए किया जा रहा था! गोवा से ₹58,200 महाराष्ट्र से ₹13,395 पश्चिम बंगाल से ₹45,700 ठगी होने का पता चला है!

क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया है कि  ​की संदिग्ध धनराशि भी इसी खाते में ट्रांसफर हुई थी। इन सभी मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों के पुलिस थानों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। मंगलोर पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Comment