Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » लक्सर, रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला; CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीरें

लक्सर, रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला; CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीरें

Share:

संवाददाता:शमशुल कुरैशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/लक्सर। लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खूनी खेल देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव के पास की है। मृतक की पहचान गोवर्धनपुर निवासी श्रवण के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, श्रवण अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से काल बनकर आए एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक ने मानवता दिखाने के बजाय वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि, पास ही लगे एक CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि डंपर ने कितनी लापरवाही से बाइक को रौंदा है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही श्रवण के परिवार में मातम छा गया है। मृतक के परिजनों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर सौंपकर आरोपी डंपर चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया है कि कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment