Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » हेल्पलाइन जारी: पश्चिम एशिया में फंसे हरिद्वार के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल

हेल्पलाइन जारी: पश्चिम एशिया में फंसे हरिद्वार के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष और वैश्विक तनाव को देखते हुए उत्तराखंड शासन और हरिद्वार प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों, विशेषकर जनपद हरिद्वार के प्रवासियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है।

​सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह कदम उठाया गया है। हरिद्वार पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों के परिजनों से संपर्क करने और जानकारी साझा करने की अपील की है। फ़िलहाल भारत से गए कई देशों में रह रहे लोगों पर प्रशासन की नज़र हैं ! वर्तमान सैन्य संघर्ष के दृष्टिगत शासन-प्रशासन द्वारा विशेष रूप से निम्नलिखित देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर समन्वय स्थापित किया जा रहा है! ईरान और इज़रायल,संयुक्त अरब अमीरात,सऊदी अरब,जॉर्डन, बहरीन, ओमान, लेबनान,​इराक, कुवैत और कतर! हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने ​परिजनों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं ! हरिद्वार पुलिस के अनुसार, यदि जनपद का कोई भी निवासी वर्तमान में इन देशों में फंसा हुआ है या उनके परिजनों को उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है, तो वे तत्काल जिला प्रशासन को सूचित कर सकते हैं। शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

​📞 तत्काल सहायता के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

​प्रशासन ने परिजनों की सुविधा के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर अपने परिजनों की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं:

​मो0नं0 – 9690226822

​मो0नं0 – 7895905080

​अपील: हरिद्वार पुलिस और जिला प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी साझा करें। सरकार आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment