Latest News
उत्तराखंड के लाल का कमाल: मंगलौर के 16 वर्षीय इब्राहिम का Under-19 टीम में चयन, राजस्थान में दिखाएंगे दम मंगलौर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर गिरफ्तार; 18 मोटरसाइकिलें बरामद ​’न्यूज 1 उत्तराखंड’ की खबर का बड़ा असर: रुड़की में अवैध स्लॉटर हाउस पर पुलिस का छापा, 800 किलो मांस के साथ 2 गिरफ्तार प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा अवैध स्लॉटर हाउस, सोलानी नदी में बहाए जा रहे अवशेष ​ऑपरेशन प्रहार: खेतों में पुलिस की आधी रात सर्जिकल स्ट्राइक: तड़ीपार शाह नजर और सोहेल का करोड़ों का सिंडिकेट ध्वस्त, अंधेरे में भागते फिरे तस्कर,मौके से एक आरोपी गिरफ्तार,चार फ़रार,भारी मात्रा सैकड़ों किलोग्राम में प्रतिबंधित मांस सहित कई मोटर बाइक बरामद! गैंगस्टर… नशा तस्कर और पुलिस से लुका-छिपी; आखिरकार मंगलौर पुलिस के चक्रव्यूह में फंसा ‘जहर का सौदागर’!
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: हरियाणा से दबोचे गए 02 शातिर वाहन चोर, कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी निकले आरोपी

मंगलौर पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: हरियाणा से दबोचे गए 02 शातिर वाहन चोर, कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी निकले आरोपी

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार। हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की लत और अपनी झूठी शान-शौकत के शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। मंगलौर पुलिस लगातार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ सफल कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं! पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया है!

​ग़ौरतलब हैं कि मंगलौर कोतवाली पुलिस अपने एक्शन मोड़ में नजर आ रहीं है! एक ही सप्ताह में नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए तीन नशे के सौदागरों जेल की सलाखों के पीछे भेजा तो वहीं दस लाख रुपये की प्रतिबंधित नशा सामग्री भी बरामद की है! अब मंगलौर पुलिस ने चोरी हुई ईको कार की चोरी का खुलासा कर दिया हैं! बीती 22 अप्रैल को दिल्ली निवासी बंटी ने कोतवाली मंगलौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी

कि उसकी ईको कार DL8CAC-9788 गुंड मंडी के पास से चोरी हो गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर मंगलौर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था! आपको बता दें कि पुलिस टीम ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हरिद्वार से लेकर हरियाणा तक का चप्पा-चप्पा छान मारा। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लगभग 419 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक बिना नंबर की काली स्विफ्ट डिजायर कार का उपयोग कर रहे थे। आरोपी इतने बेखौफ थे कि उन्होंने हरिद्वार से हरियाणा भागते समय रास्ते के कई टोल प्लाजा और पुलिस बैरियर भी तोड़ दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने बताया हैं कि ​पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शाहिल और संदीप रोड निवासी पानीपत, हरियाणा पेशेवर खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए है! आरोपी कबड्डी और ताइक्वांडो के खिलाड़ी हैं और कोचिंग ले रहे थे,तथा नशे की लत और महंगे शौक पूरा करने के लिए उन्होंने अपराध का रास्ता चुना। उन्होंने बताया कि ​योजना के तहत पहले वे वाहन बुक कर हरिद्वार पहुंचे और मौका पाकर ईको कार चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पानीपत के गोहाना रोड से दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। इनके पास से चोरी की ईको कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर बरामद कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये शाहिल पुत्र अनिल, निवासी राजनगर, पानीपत हरियाणा। संदीप रोड पुत्र बलवीर सिंह, निवासी राजनगर,पानीपत हरियाणा को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है! मंगलौर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जहां दिल्ली के पर्यटक को राहत मिली है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

​पुलिस की बरामदगी:

​01 ईको कार (संख्या: DL8CAC-9788)

​01 काली स्विफ्ट डिजायर (बिना नंबर प्लेट)

​ पुलिस टीम:

​इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 सुखपाल सिंह मान, उ0नि0 नितिन विष्ट, कांस्टेबल रणवीर सिंह, सुधीर और CIU रुड़की के अजय काला व महिपाल की मुख्य भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट: news1uttrakhand.in

 

Leave a Comment