Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

होटल में मामूली विवाद के बाद देवबंद के युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव नहर किनारे फेंका ​भगवानपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: 48 घंटे के भीतर 5 आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी news1uttrakhand.in

​मंगलौर/भगवानपुर! जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ उत्तर प्रदेश के देवबंद (सहारनपुर) के रहने वाले एक युवक कलीम की होटल स्टाफ और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस ‘ब्लाइंड मर्डर केस’ का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। घटना के संबंध में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

​मिली जानकारी के अनुसार, देवबंद निवासी कलीम अपने भाई कामिल के साथ भगवानपुर स्थित एक होटल में खाना खाने गया था। खाने के दौरान होटल स्टाफ के साथ किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल स्टाफ और कुछ स्थानीय लोग उग्र हो गए और दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।हमले के दौरान कामिल किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा, लेकिन आरोपियों ने कलीम को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कलीम के शव को पास ही की एक नहर के किनारे फेंक दिया ताकि पूरी घटना को छुपाया जा सके और इसे एक हादसा या लापता होने का रूप दिया जा सके।

​घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीमें गठित कीं। बिना किसी पुख्ता सुराग के, पुलिस ने कड़ियों को जोड़ा और महज 48 घंटों के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभिनय चौधरी ने बताया हैं कि पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों सौरभ चौहान​,अंकित कुमार​,हर्ष​ अनमोल सैनी​,विशाल सैनी को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे, मृतक और आरोपियों के मोबाइल फोन तथा शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पाँच आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी!

Leave a Comment