संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिब्बरहेडी में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत चालान कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी बहस हो रही है और मामला मारपीट तक पहुँच गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मंगलौर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष मानने को तैयार नहीं हुए और लगातार हंगामा करते हुए मारपीट व उपद्रव पर उतारू हो गए! मौके पर कानून व्यवस्था बिगड़ती देख और किसी बड़े संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने सख्त कदम उठाया। पुलिस ने मौके से ही दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया है कि पुलिस ने झगड़े पर उतारू आठ लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है! पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम लिब्बरहेडी, थाना मंगलौर निवासी हैं! जावेद उर्फ भूरा पुत्र राशिद, अफजल पुत्र अब्दुल वहाब,आसिफ पुत्र नासिर शाहरुन पुत्र राशिद सालिम पुत्र छोटा शहजाद,पुत्र मंगता, उम्र 25 वर्ष,सलमान पुत्र नईम उर्फ तोता, उम्र 28 वर्ष शाहकमर पुत्र इमरान को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है!

कोतवाल मंगलौर ने कहाँ हैं कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपसी झगड़ा कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कठैत, उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल रोशन, कांस्टेबल रणवीर, कांस्टेबल राजेन्द्र और होमगार्ड राजेन्द्र शामिल रहे।






