Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर में अवैध पशु कटान और गोकशी पर भड़का हिंदू जागरण मंच, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग,मंगलौर में बढ़ते अवैध पशु कटान को लेकर एसएसपी गंभीर, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा

मंगलौर में अवैध पशु कटान और गोकशी पर भड़का हिंदू जागरण मंच, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग,मंगलौर में बढ़ते अवैध पशु कटान को लेकर एसएसपी गंभीर, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा

Share:

संवाददाता:अनिल सैनी/news1uttrakhand.in

हरिद्वार/मंगलौर। मंगलौर नगर में बढ़ते अवैध पशु कटान, गोकशी के मामलों और नियमों को ताक पर रखकर फर्जी बिलों के सहारे खोली जा रही अवैध मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच आरएसएस के एक जिला प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की हैं। संगठन ने कस्बे में घर घर में बने स्लॉटर हाऊस को बंद करने की भी मांग की है!

गौरतलब हैं कि सोमवार को मंगलौर क्षेत्र के हिन्दू संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह से मुलाकात कर,, कस्बा वह मंगलौर क्षेत्र में हो रहीं गोकशी तथा अवैध कटान के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है! हिन्दू संगठनों ने आरोप लगाया है कि कस्बे में घर घर में अवैध पशु कटान हेतु स्लॉटर हाऊस संचालित किए जा रहे है,तथा नियमों को ताक पर रख फर्जी बिलों के आधार पर मीट की दुकानें संचालित की जा रहीं हैं!

​हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक उत्तम सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के आवासीय कैंप कार्यालय पहुंचा। वहां पदाधिकारियों ने एसएसपी को मंगलौर नगर की इस गंभीर समस्या से विस्तार से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा है! हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मंगलौर नगर में बड़े पैमाने पर अवैध पशु कटान और गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला संयोजक उत्तम सैनी ने बताया है कि कस्बे में नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर फर्जी बिलों के माध्यम से अवैध तरीके से मीट की दुकानें खोली जा रही हैं, जिससे स्थानीय कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की है कि ऐसे अवैध धंधों पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक व सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​”मंगलौर में अवैध पशु कटान और फर्जी बिलों के आधार पर चल रही दुकानों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन से मांग की गई है कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।”

— आलोक शर्मा, नगर संयोजक (हिंदू जागरण मंच, मंगलौर)

इस दौरान संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भानु त्यागी जी जिला संयोजक संजीव पाल जी जिला सहसंयोजक अमित कश्यप जी जिला संपर्क प्रमुख पुनीत भटनागर जी जिला कार्यकारिणी सदस्य मास्टर महेश जी जिला कार्यकारिणी सदस्य संदीप त्यागी जी हरिद्वार महानगर संयोजक शशि पाल जी योगेश चौधरी जी यश खन्ना जी चंद्रशेखर तिवारी जी विशाल गो स्वामीजी नगर सह संयोजक रुड़की आलोक शर्मा नगर संयोजक मंगलौर नरेश धीमान जी नगर सहसंयोजक मंगलौर सुशील गौतम जी घनश्याम शर्मा जी मनोज धीमान जी चौधरी चरण सिंह जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment