Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » Uncategorized » मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई लाखों की चोरी का मात्र 8 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार ​आरोपी की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; स्थानीय जनता ने की पुलिस मुस्तैदी की सराहना

मंगलौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई लाखों की चोरी का मात्र 8 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार ​आरोपी की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; स्थानीय जनता ने की पुलिस मुस्तैदी की सराहना

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर! नगर पालिका परिषद के लिब्बरहेड़ी रोड स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल (ट्रेंचिंग ग्राउंड) पर सोमवार देर रात धावा बोलकर चोरों ने पालिका की कीमती मशीनरी और जेसीबी के उपकरण चोरी कर लिए थे। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और पीड़ित जेसीबी ऑपरेटर रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मात्र आठ घंटों के भीतर इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर इस वारदात में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान स्थापित करने के बाद, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ट्रेंचिंग ग्राउंड से चोरी हुआ लाखों रुपये का कीमती माल और उपकरण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई एक कार भी जब्त कर ली है।

 

​सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2:40 बजे दो अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर घुसते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इतनी त्वरित और सफल कार्रवाई पर स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन और मुस्तैद टीम की जमकर प्रशंसा की है।

​कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर का कहना है कि “अपराध और अपराधियों के खिलाफ हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में हुई चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से हमने महज 8 घंटों के भीतर न सिर्फ शातिर चोर को दबोचा, बल्कि शत-प्रतिशत माल और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

​पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। इस त्वरित खुलासे से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

Leave a Comment