संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
मंगलौर/हरिद्वार! एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया है!
गौरतलब हैं कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा हैं! इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम जब लंढौरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर उर्फ माथा पुत्र बिरमपाल, निवासी ग्राम गाधारौणा, मंगलौर बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है,तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में भी सागर वांछित चल रहा था! बताया गया हैं विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था! आरोपित को अवैध हथियार रखने के जुर्म में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा!
इस शातिर अपराधी को दबोचने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरबीर और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।






