Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » ​हिंदू जागरण मंच की बैठक: गोकशी और अवैध कटान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, नई कार्यकारिणी की घोषणा

​हिंदू जागरण मंच की बैठक: गोकशी और अवैध कटान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, नई कार्यकारिणी की घोषणा

Share:

रिपोर्ट:अनिल सैनी/news1uttrakhand.in

​अवैध पशु कटान पर पुलिस की ढिलाई बर्दाश्त नहीं, हिजामं देगा धरना, संगठन का हुआ विस्तार।

मंगलौर! रविवार को मंगलौर देवबंद मार्ग पर गुड मंडी के समीप स्थित एक आवास पर आज रविवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रही गोकशी और अवैध पशु कटान की घटनाओं पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक भानु त्यागी ने की तथा संचालन जिला सह-संयोजक उत्तम सैनी द्वारा किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंगलौर नगर व आसपास के क्षेत्रों में अवैध कटान और गोकशी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप लगाया गया कि फर्जी बिलों के आधार पर दुकानों पर अवैध मीट धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, जिससे हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

​कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने इस कुंठित मानसिकता के लोगों के खिलाफ जल्द ही कोई ठोस और दंडात्मक कार्रवाई नहीं की, तो संगठन उग्र आंदोलन और धरने के लिए मजबूर होगा।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती के लिए जिला संयोजक भानु त्यागी द्वारा झबरेड़ा और मंगलौर क्षेत्र में नई नियुक्तियों व दायित्वों की घोषणा की गई, जो इस प्रकार हैं:

​चौधरी सुमित खटाना को नगर संयोजक झबरेड़ा नगर हिंदू जागरण मंच,सुश्री स्वाति सैनी नगर सह-संयोजिका झबरेड़ा नगर हिंदू जागरण मंच,​योगेश चौधरी थिथकी कवादपुरनगर को सह-संयोजक बनाया गया हैं!

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित चौधरी व पुनीत भटनागर, मास्टर महेश चौधरी, मंगलौर नगर संयोजक आलोक शर्मा, नगर संयोजिका श्रीमती अंजू तिवारी, नगर सह-संयोजक नरेश धीमान, विहिप के जिला गौ रक्षा विभाग प्रमुख पंडित सतीश शर्मा, नारसन खंड संयोजक अमित धीमान, मंगलौर नगर सह-संयोजक रवि कुमार उपस्थित रहे।

​इसके अलावा होमेंदर पाल शारदा, चौधरी जोगेंद्र सिंह, सनी वाल्मीकि, अमित कश्यप, राकेश महिंद्रा, सचिन सिंगल, बाबूराम प्रजापति, रमेश कुमार (गदरजुड्डा), सुमित कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, संजीत कुमार, नकुल कश्यप, पंडित प्रीतम दत्त पांडे, भुवन पांडे और मनीष बंसल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment