Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा

Share:

देहरादून/मंगलौर! कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कस्बा मंगलौर के टोली मोहल्ला स्थित एक घर पर छापेमारी कर लगभग 50 किलोग्राम अवैध मांस, खाल और कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। हालांकि, आरोपी पुलिस को आते देख छत के रास्ते मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

​जानकारी के अनुसार, बुधवार को उपनिरीक्षक नितिन सिंह बिष्ट पुलिस टीम (आरक्षी उत्तम सिंह और विनोद सिंह) के साथ मंगलौर क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम में तैनात थे। इसी दौरान बस अड्डे तिराहे के पास मुखबिर ने सूचना दी कि टोली मोहल्ला निवासी सोहेल और उसका भाई फरमान अपने घर के अंदर अवैध रूप से पशु का कटान कर रहे हैं और मांस की काट-छांट जारी है।

​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए टोली मोहल्ले के मकान पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही लोहे के मुख्य दरवाजे को धक्का देकर खोला, आंगन में मौजूद आरोपी सोहेल और उसका भाई फरमान हड़बड़ा गए। दोनों पुलिस को देखते ही तेजी से सीढ़ियों से चढ़कर पास की छतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में भी गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्राधिकारी मंगलौर ने बताया है कि कस्बा चोकी पुलिस ने एक घर में छापा मारकर पशु मांस वह कटा सिर वह खाल बरामद की हैं! मौके से फ़रार सोहेल,फरमान का गोकशी वह अन्य धाराओं में आधा दर्जन के करीब आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं! उन्होंने बताया हैं कि पुलिस के द्वारा पिछले माह हुई गोकशी के मामले में भी दोनों भाई वांछित हैं,तथा पुलिस को दोनों की तलाश है!

​पुलिस के द्वारा मकान की तलाशी लेने पर भूतल पर बनी रसोई से एक बड़ी बाल्टी में कटा हुआ सिर, हड्डियां और लगभग 50 किलोग्राम ताजा मांस बरामद हुआ। इसके अलावा, मांस काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लकड़ी का गुटका, एक कुल्हाड़ी, एक छुरी और तराजू-बाट भी बरामद किए गए। घर के सामने झाड़ियों से ताजा निकाली गई खाल भी जब्त की गई।

​प्रक्रिया के तहत उपनिरीक्षक द्वारा ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ बी एन एस एस धारा 105 के अनुपालन में पूरे घटनास्थल और बरामदगी की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। इसके बाद बरामद मांस और अवशेषों को घर के सामने खाली पड़े स्थान पर गहरा गड्ढा खोदकर, अम्लीय छिड़काव कर सुरक्षित रूप से नष्ट करवा दिया गया। कटान उपकरण और तराजू-बाट को कट्टे में सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

​आरोपियों की तलाश जारी

​फरार आरोपियों सोहेल और फरमान के खिलाफ धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलौर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment