संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे एक महिला का गला रेता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई! सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक महिला को लहू लूहान हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला का गला रेता गया था। पास से गुजर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी! सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आलाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस से साक्ष्य जुटाने की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की हर पहलू से गहन जांच करने के सख्त निर्देश दिए। 
एसपी देहात ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर आसपास के थानों और पुलिस चौकियों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से भी पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”
— शेखर चंद सुयाल, एसपी देहात






