Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » रुड़की: कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में चार मासूमों को दी ‘तालिबानी’ सजा, रस्सी से जकड़कर बेरहमी से पीटा

रुड़की: कोल्ड ड्रिंक चोरी के आरोप में चार मासूमों को दी ‘तालिबानी’ सजा, रस्सी से जकड़कर बेरहमी से पीटा

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

रुड़की। कलियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरियापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मात्र कोल्ड ड्रिंक की बोतल चोरी करने के मामूली आरोप में चार मासूम बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बच्चों को रस्सी से बांधकर दी गई इस ‘तालिबानी’ सजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, दरियापुर गाँव में कुछ लोगों ने चार मासूम बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल चुराने का आरोप लगाया। इसके बाद मर्यादा और कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दबंगों ने बच्चों को रस्सी से जकड़ दिया और उन पर लाठी-डंडों व थप्पड़ों की बरसात कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जब मासूम बच्चे दर्द से चीख-पुकार रहे थे, तब वहाँ मौजूद भीड़ में से कोई भी उन्हें बचाने आगे नहीं आया। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे और कुछ लोग इस बर्बरता का वीडियो बनाते रहे। ​इस अमानवीय घटना को लेकर स्थानीय लोगों और बाल अधिकार कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि यदि बच्चों ने कोई गलती की भी थी, तो उन्हें प्यार से समझाया जा सकता था या उनके परिजनों को सूचित किया जा सकता था। मासूमों को इस तरह कानून हाथ में लेकर बर्बरतापूर्वक सजा देना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

घटना का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद कलियर थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

मामला बेहद गंभीर है। बच्चों के साथ इस तरह की बर्बरता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

(एस पी देहात रुड़की)

Leave a Comment