Latest News
गो संरक्षण सुरक्षा पुलिस टीम वह मंगलौर पुलिस का बड़ा छापा: गौकशी के एक मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,तो दूसरे में तीन आरोपी गिरफ्तार कई सौ किग्रा गोमांस व कटान उपकरण बरामद ​■ पुलिस टीम पर छुरियों से हमले का प्रयास; 6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार, तलाश जारी ​■ लाइसेंसी दुकान से ‘भैंस का मीट’ बताकर गोमांस बेचने का था खेल, आरोपी का खुलासा! ऑपरेशन प्रहार:हरिद्वार में गौकशों पर शिकंजा: पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपी हिरासत में अमन हत्याकांड में 48 घंटे के भीतर एक्शन: रुड़की में पुलिस मुठभेड़, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, दो फरार,पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। रुड़की में सनसनी: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस, बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज ​दो अज्ञात नंबरों से भेजे गए आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो; सर्विलांस टीम जांच में जुटी सौतेली मां बनी शादी में बाधा, तो बेटी ने प्रेमी संग कार में ही उतार दिया मौत के घाट, मंगलौर पुलिस ने किया 24 घंटो में मामले का खुलासा
Home » उत्तराखंड » मंगलौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: वेडिंग पॉइंट से ए.सी. की कॉपर तार चुराने वाला शातिर 8 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंगलौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: वेडिंग पॉइंट से ए.सी. की कॉपर तार चुराने वाला शातिर 8 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

Share:

संवाददाता:शमसुल कुरेशी/news1uttrakhand.in

मंगलौर/हरिद्वार! मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के एक मामले का महज 8 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने वेडिंग पॉइंट से ए.सी. की तांबे (कॉपर) की तार चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का शत्-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर न्यायालय में पेश किया है!

गौरतलब है कि मंगलौर कोतवाली पुलिस लगातर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दे रहीं हैं! इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को मात्र 8 घंटों में गिरफतार करने में सफलता हासिल की हैं!

पुलिस के मुताबिक, अशोकनगर के पास स्थित एक वेडिंग पॉइंट से एक अज्ञात चोर ने ए.सी. में लगी तांबे की तार चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में वेडिंग पॉइंट के स्वामी शोभित कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आधुनिक तंत्र वह मुखबिर तंत्र की मदद से महज 8 घंटे के भीतर आरोपी कपिल पुत्र सुखपाल, निवासी ग्राम नजरपुरा, मंगलौर को धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से चोरी की गई 09 अदद तांबे की ए.सी. वाली तारें शत्-प्रतिशत बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया है! 

मंगलौर पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​सराहनीय पुलिस टीम: इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल रोशन और कांस्टेबल आमिर शामिल रहे।

 

Leave a Comment